ऑफिस में हर दिन एनर्जी से भरपूर नहीं होता. कभी आपको थकान होगी या फिर कभी आपको स्ट्रेस होगा, लेकिन आपने नोटिस किया होगा आपके ऑफिस में ऐसे कई लोग होते हैं जो हर दिन 24/7 एनर्जी के भरे हुए रहते हैं. कभी आपने सोचा है कि उन लोगों में इतनी एनर्जी आती कहां से हैं? ऐसे लोग जिंदगी में सफल भी होते हैं और हर काम को स्मार्ट तरीके से करते हैं. अगर आपको भी ऐसे ही अपने दिन को प्लान करना है तो साइकोलॉजिस्ट एंड बिज़नेस लीडर अंजू जैन आपको बता रही हैं खास 5 टिप्स.
1. टू-डू लिस्ट बनाएं
तरीका थोड़ा ओल्ड-फैशन है लेकिन आपको काम को वक्त पर खत्म करने में बहुत मदद करेगा.

2. अपनी एनर्जी के मुताबिक दिन प्लान करें
अपनी एनर्जी के हिसाब से ही अपने कामों को लिस्ट करें. भारी और क्रिएविट कामों को पहले निपटाएं.
3. कैलेंडर का इस्तेमाल
कैलेंडर के मुताबिक अपने प्लान्स एडवांस में बनाएं. इस प्लान को अपनी टू-डू लिस्ट में लिखें.
4. हर वक्त ई-मेल नहीं
कई बार आपने देखा होगा कि आप किसी भी वक्त ई-मेल पढ़ रहे हैं और लिख रहे हैं. लेकिन इसके लिए समय तय करें. हर वक्त ई-मेल की टेंशन में ना रहे.

Technology is for your convenience, not the other way round
5. ना कहें
बेस्ट एम्प्लॉय बनने के चक्कर में हर काम के लिए हां नहीं करे. इससे कुछ भी काम बेस्ट तरीके से नहीं होता, बल्कि ना कहना सीखें, ताकि जो भी काम करें वो बेस्ट हो.
Commentsइनपुट आईएएनएस
फैशन, ब्यूटी, हेल्थ, ट्रैवल, प्रेग्नेंसी, पेरेंटिंग, सेक्स और रिलेशनशिप से जुड़े तमाम अपडेट के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज. आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.












Plavaneeta Borah



