त्योहारों का मौसम तो खत्म हो चुका है, लेकिन अब वेडिंग सीजन शुरू हो गया है. शादी के मौसम की शुरुआत के साथ ही वेडिंग आउटफिट्स की टेंशन भी बढ़ने लगती है. फिर चाहे आप दुल्हन हों या दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड, शादी के हर फंक्शन के लिए सही कपड़ों को सलेक्ट करना किसी बड़े काम से कम नहीं. सीजन बदलने के साथ ही ट्रेंड भी आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन लाल और सुनहरा ऐसे दो रंग हैं जो खास तौर से हिन्दू वेडिंग के मामले में कभी आउटडेटेड नहीं होते. वैसे भी ये दोनों रंग हैं ही इतने कमाल के कि इन्हें दुल्हन पहने या मेहमान, सब पर ये खूब फबते हैं.
मुंबई स्थिति एंटीलिया यानी कि अंबानी निवास के एक फंक्शन में शरीक हुईं ऐश्वर्या राय के कपड़ों की च्वॉइस से आप सभी इंस्पायर हो सकते हैं. ऐश्वर्या ने साब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया अनारकली सूट पहना था. इसके साथ उन्होंने ग्लिटरिंग सैंडल और ब्लिंगी जूलरी से अपने लुक को कम्पलीट किया. ऐश्वर्या राय के स्ट्रेट हेयर और रेड लिप्स ने उनके पूरे गेट-अप पर चार चांद लगा दिए. रेड और गोल्ड का यह कॉम्बिनेशन एक-दूसरे को न सिर्फ कॉम्पलिमेंट करता है, बल्कि शादी में शामिल होने के लिए पर्फेक्ट च्वॉइस भी है. आपको बता दें कि जब भी बात ट्रेडिशनल आउटफिट की आती है तो ऐश्वर्या सबसे ज्यादा रेड और गोल्ड का कॉम्बिनेशन ही पहनती हैं.
ऐश्वर्या ने साब्यसाची का रेड और गोल्ड सूट पहना.
फेस्टिव सीजन में ऐश्वर्या ने खूबसूरत स्पार्कली लाल साड़ी पहनी और फोटो भी पोस्ट की.
यही नहीं उन्होंने दोहा में रेड और गोल्ड शरारा पहना.
इस रेड और गोल्ड साड़ी में वो किसी देवी से कम नहीं लग रही थीं.
आप भी अपनाएं ऐश्वर्या का लुक
इस वेडिंग सीजन में शरीक होने के लिए आप भी ऐश्वर्या के रेड एंड गोल्ड लुक को अपना सकती हैं. हमने आपके लिए ये नौ आउटफिट सलेक्ट किए हैं जो आपको जरूर पसंद आएंगे.
तो हो जाइए वेडिंग सीजन के लिए तैयार और ऐसे चमकिए जैसे कि कोई सितारा चमकता है.