कोरोनावायरस के कारण जैसे दुनिया रुक गई है. ऐसे में बहुत से ईवेंट्स नहीं हो पा रहे हैं. खासकर मई का सबसे मशहूर ईवेंट केन्स फिल्म फेस्टिवल. दरअसल, केन्स का आयोजन हर साल मई के महीने में ही किया जाता है और यहां कई सारे सितारें नजर आते हैं. सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कई सालों से केन्स का हिस्सा हैं लेकिन दीपिका पादुकोण 2017 में केन्स का हिस्सा बनीं थी, जब उन्होंने लोरियाल को रिप्रीजेंट करना शुरू किया.
दीपिका पादुकोण के 10 बेस्ट केन्स लुक
इसलिए आज हम दीपिका पादुकोण के अब तक के बेस्ट केन्स लुक्स आपके लिए लाए हैं.
2019 में दीपिका ने केन्स में एक्रोमेटिक पीटर डुन्डास का गाउन पहना था, जिस पर बड़ी से बो बनी हुई ती. और बड़ा सा शोल्डर था.
पिछले साल उनका सबसे ड्रमेटिक मूमेंट लाइम ग्रीन कलर के गाउन में था, जिसे उन्होंने पिंक कलर के हेड स्कार्फ के साथ कंप्लीट किया था.
उससे पहले उन्होंने व्हाइट और न्यूड टोन का गाउन पहना था. अपने इस गाउन में वह कर्व्ज फ्लोंट करते हुए नजर आईँ थी.
2018 में दीपिका पादुकोण खूबसरूत गाउन में नजर आईं थी, जिसकी स्लीव्स काफी लंबी थी. इसे उन्होंने टॉप नोट और पिंक पंप्स के साथ पहना था.
इससे पहले 2017 में वह मरचेसा के बर्गंडी गाउन में नजर आईं थी.
केन्स के अपने दूसरे लुक के लिए वह डीप ग्रीन सिंगल शोल्डर गाउन में नजर आईं थी.
उन्होंने दिन के वक्त चिक पेस्टल हाल्टर स्टाइल ड्रेस पहनी थी.
2019 में वह ब्लू और व्हाइट पैंटसूट में चिक कैजुअल लुक में नजर आई थीं.
इस मेटालिक लुक गाउन में भी वह काफी खूबसूरत लग रही थीं.
2018 में भी वह पैंटसूट में केन्स में नजर आई थीं.
तो आपका दीपिका के इन केन्स लुक के बारे में क्या खयाल हैं?