कोरोनावायरस महामारी को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया. यह लॉकडाउन 17 मई तक जारी रहेगा. देश में जारी लॉकडाउन के कारण ब्यूटी पार्लर बंद हैं जिसकी वजह से आप पेडीक्योर नहीं करवा पा रही होंगी. लॉकडाउन के कारण सभी लोग अपने अपने घरों पर हैं तो ऐसे में आप अपनी स्किन के साथ साथ पैरों का भी ज्यादा ध्यान रख सकती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने घर पर ही पेडीक्योर कर सकेंगी जो न केवल आसान है बल्कि आपके लिए किफायती भी साबित होगा.
मंदिरा बेदी का ब्यूटी ट्यूटोरियल, जानें कैसे मिनटों में करें ग्लोइंग स्किन और काजल आई मेकअप
DIY पेडीक्योर के लिए करें इन टूल्स का इस्तेमाल:
घर में पेडीक्योर करने के लिए सबसे पहले आप ऐसा टब जिसमे दोनों पैर आराम से रख सकें
पानी के लिए क्रिस्टल सोप या ऑयल
ADVERTISEMENTफुट स्क्रब और नेल ब्रश
नेल फाइल, कटर, बफर और पुशर
ADVERTISEMENTक्यूटिकल ऑयल, फुट क्रीम, मोजे
अगर जरूरत हो तो नेल पॉलिश लगाएं
ADVERTISEMENT
घर पर DIY पेडीक्योर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
घर पर पेडीक्योर करने का ये सबसे आसान तरीका है. पेडीक्योर करने के लिए उपर बताए गए टूल्स का इस्तेमाल करते हुए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें और पाएं एक हेल्दी पैर.
1. पेडीक्योर करने के लिए एक बाल्टी या टब में गर्म पानी लें और उसमें नमक, तेल, ग्रीन टी या फिर मिंट डालें. उसके बाद उस पानी में पैरों को कम से कम 10-15 मिनट तक भिगों कर रखें. गर्म पानी में पैर डालने से गंदगी फूल जाती है और पैरों की सफाई करने में मदद मिलती है.
2. अपने पैरों को बाल्टी से बाहर निकालने के बाद उसे एक सूखा तौलिया से पोंछें. इसके बाद नाखूनों को काटें. आप अपने नाखूनों को काट कर कोई भी आकार दे सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे नाखून को ऐसे कांटें कि उसका सफेद भाग दिखायी देता रहे. नाखून को सही आकार देने के लिए फाइलर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
3. क्यूटिकल को ठीक करने के लिए आप क्यूटिकल कटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आप क्यूटिकल ट्रिमर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही डेड स्किन को ट्रिम करने के लिए क्यूटिकल कटर का इस्तेमाल करें.
4. बाल्टी में पानी बदलें और दूसरी बार अपने पैरों को फिर से 10-15 मिनट के लिए भिगोएं. इसके बाद अपने पैरों को पानी से बाहर निकाल लें और उस पर पैर स्क्रबिंग क्रीम लगाएं. स्क्रबिंग क्रीम से पैरों की मालिश करें. एड़ियों की सफाई करने के लिए स्क्रबर टूल का इस्तेमाल करें. इसके अलावा पैरों की उंगलियों और दूसरे हिस्सों की सफाई करें. इसके लिए आप नेल ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं. पैरों की सफाई करने के बाद एक बार फिर पैरों को पानी 5 मिनट के लिए भिगोएं और तौलिया से सुखाएं.
5. यदि आप नेल पॉलिश लगाना चाहती हैं, तो बेस कोट लगाएं. इसके बाद अपनी पसंद के रंग के 2 कोट और एक टॉप कोट लगाएं. प्रत्येक कोट को बीच-बीच में कम से कम 5 मिनट तक सूखने दें. अगले मॉइस्चराइजिंग करने तक इसी स्टेप को फॉलो करें.
6. यदि आप अपने नाखूनों को पॉलिश नहीं करना चाहती हैं तो आप सीधे मॉइस्चराइजिंग करें. इसके लिए आप फ़ुट क्रीम लगाएं और अपने पैरों के तलवों में मालिश करें. अपने पैर की उंगलियों और अपने पैरों के ऊपरी क्षेत्र में मालिश करें.
7. नाखून पर क्यूटिकल ऑयल की कुछ बूंदें लगाएं, फिर मालिश करें. इसके बाद पैर में मोजे पहले और कुछ घंटों के लिए इसे छोड़ दें.
आई मेकअप रिव्यू: हमने शुगर कॉस्मेटिक्स विंगमैन वॉटरप्रूफ आईलाइनर ट्राई किया
घर पर पेडीक्योर करने के टिप्स और ट्रिक्स
हाइजीन सुनिश्चित करने के लिए बाल्टी का पानी बदलते रहें.
फ़ुट केयर टूल में निवेश करें और सैलून जैसी पेडीक्योर का लें मजा.
क्यूटिकल ऑयल ड्राई क्षेत्र को नरम करने और नाखूनों को ताजा रखने के लिए काफी अच्छा है..
घर पर पेडीक्योर के फायदे
ऐसे कई कारण हैं जो ये बताते हैं कि घर पर पेडीक्योर कितना फायदेमंद है.
1. यह सस्ती है.
पेडीक्योर के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले टूल्स को छोड़कर इसमें ज्यादा खर्च नहीं होता है. अगर आपने एक बार इन टूल्स को खरीद लिया तो घर पर आसानी से आप पेडीक्योर कर सकेंगे.
2. यह हाइजेनिक है.
सैलून में एक ही टूल का इस्तेमाल कई लोगों पर किया जाता है. ऐसे में अगर आप घर इन टूल्स की मदद से पेडीक्योर करते हैं तो ये हाइजेनिक को भी ठीक रखेगा.
3. घर पर मिल सकता है हेल्दी फुट
बार-बार पेडीक्योर करने से पैरों से डेड स्किल हटता है, खुरदरापन कम होता है, नेल बेड की सफाई होती है और यहां तक कि टैनिंग को भी कम करता है जिससे आपको एक हेल्दी पैर मिल सकता है.
4. इससे पैर आकर्षक दिखते हैं
यहां तक कि अगर आप अपने नाखूनों को पेंट नहीं करती हैं, तो पेडीक्योर पैरों को साफ करता है और साथ ही पैरों को आकर्षक बनाता है.
दमकती त्वचा के लिए यूं घर पर बनाएं नारियल का तेल, जानें फायदे