तापमान के बढ़ने के साथ कूल और कंफरटेबल रहने से ज्यादा बेहतर और कुछ नहीं है और इसलिए जरूरी है कि ऐसे में आप और हम ब्रीजिंग कपड़े पहनें. दरअसल, करीना कपूर भी गर्मियों में काफ्तान में बहुत ही शानदार स्टाइल स्टेटमेंट पेश कर रही हैं. अपनी हाल ही की पोस्ट में करीना फ्लोरल प्रिंटेड काफ्तान में नजर आ रही हैं.
करीना कपूर ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ''क्या आपने दूसरी काफ्तान पिक के लिए पूछा? नहीं क्या मैं अभी भी इसे डालूं? हां''.
स्विर्लस्टर की तरफ से आपके लिए ब्लू काफ्तान
जब घर पर रहने की बात आती है तो महिलाओं की पसंदीदा च्वॉइज काफ्तान होते हैं, जैसे करीना कपूर को यह बहुत पसंद हैं. इन दिनों करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफ्तान में बहुत सी तस्वीरें शेयर की हैं. अपनी एक पोस्ट में उन्होंने 3 जरूरी चीजों की बात की थी और इनमें से एक काफ्तान था.
स्विर्लस्टर की तरफ से आपके लिए प्रिंटेड काफ्तान
मॉमी का टाइम कभी आसान नहीं होता और इसलिए करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक मदर्स डे पोस्ट शेयर किया था. इसमें वह एक खूबसूरत काफ्तान में नजर आई थीं. वहीं एक अन्य पोस्ट में करीना और तैमूर कैमरे में पोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
करीना कपूर एक अन्य पोस्ट में पेस्टल काफ्तान में नजर आईं थीं.