अगर आप घर पर हैं और घर से ही काम कर रहे हैं तो भले ही आप खुली टी शर्ट लूज पैंट्स और बालों में जूड़ा बनाकर ही क्यों न बैठें हों लेकिन जैसे ही कॉनफ्रेंस कॉल की बात आती है तो आपको पता है कि आपको जल्द से जल्द अपने लुक को बदलना होगा. इसके लिए आप फटाफट से अपने बालों में कंघी करेंगे और फिर साफी सुथरी शर्ट पहनेंगे या फिर साथ में लिप ग्लोस भी लगाएंगे. बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी आपकी इस स्ट्रगल को जानती है.
इंस्टाग्राम पर कियारा आडवाणी ने अपनी एक तस्वीर शेयर है, जिसमें वह व्हाइट कलर की स्ट्रैपलेस गाउन में नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने ग्लिटजी ज्वेलरी पहनी हुई हैं और वह फोन पर चैट करते हुए नजर आ रही है. इसके साथ उन्होंने एक फनी कैप्शन भी लिखा है.
हालांकि, शादी में जाने के वक्त भी हम इतनी अच्छी तरह से तैयार नहीं हो पाते हैं. साथ ही हम समझते हैं कि इतने दिनों से घर में रहते वक्त आप केवल अपने पजामा और शर्ट में ही होंगे, इसलिए आपका भी थोड़ा तैयार होने का मन कर रहा होगा. इस वजह से कियारा ने जिस भी वजह से खुद को ड्रेसअप किया हो लेकिन वह काफी सुंदर लग रही हैं.
इससे पहले दिसंबर 2019 में कियारा उन एक्ट्रेस में से एक थी जिन्होंने सबसे पहले नीयोन कलर को ट्राय किया था.
अपने इस स्पार्कलिंग लुक में वह काफी खूबसूरत लग रहीं थी.
और जिस तरह से उन्होंने डार्क फ्लोरल्स को ड्रीमी ग्लैम लुक दिया वो भी काफी अच्छा था.
उनका सनी येलो लुक भी समर के लिए काफी अच्छा लग रहा था.
वहीं इस खूबसूरत गाउन में भी काफी अच्छी लग रही थीं.
कियारा आडवाणी को आप भी अपनी फैशन इंस्पीरेशन बना सकते हैं.
फैशन, ब्यूटी, हेल्थ, ट्रैवल, प्रेग्नेंसी, पेरेंटिंग, सेक्स और रिलेशनशिप से जुड़े तमाम अपडेट के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज. आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.












Dayle Pereira



