सोनम कपूर हमेशा ही हर चीज में स्टाइलिश एज एड कर ही देती हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सा सीजन चल रहा है. इस वजह से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को स्टाइल आइकन के रूप में जाना जाता है. फिलहाल लॉकडाउन के चलते हम अपने घरों में बंद हैं और सुरक्षित हैं तो ऐसे में सभी स्टाइल से काफी दूर हैं. हालांकि, घर पर रहते हुए भी आप खुद को स्टाइल कर सकते हैं और फ्रेश फील कर सकते हैं. खासकर अगर आप फैशनइस्ता हैं. क्योंकि थोड़ा बहुत तैयार होने में हर्ज क्या है. सोनम कपूर ने हाल ही में खुद की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं.
इसी कड़ी में सोनम ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह काउच पर बैठे हुए दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''कैजुअल रहते हुए मैं एसी दिखती हूं.''
अपने काउच फैशन की सीरीज में सोनम कपूर ने गोल्ड आउटफिट में भी एक तस्वीर शेयर की थी. इसमें वह स्लीवलेस शाइनी टॉप और पैंट्स में नजर आ रही हैं, जिस पर ब्लैक कलर से डिटेलिंग की गई है. अपने लुक को सोनम ने चंकी ज्वैलरी और एंब्लिश्ड जूतों के साथ कंप्लीट किया है.
सोनम इस तस्वीर में बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रही हैं और उन्होंने चिक ब्लैक ड्रेस पहन रखी है.
वहीं घर पर किए गए एक दूसरे फोटोशूट में सोनम खूबसूरत रेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. इसके साथ उन्होंने ब्लू पेंसिल हील्स पहनी हुई हैं और वह काउच पर कॉल अटेंड करते हुए दिखाई दे रही हैं.
सोनम कपूर इस तस्वीर में गोल्डन आउटफिट में काउच पर बैठे हुए दिखाई दे रही हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''क्वारंटाइन लुक 2.''
क्या आपको सोनम का लॉन्जिंग एट होम आउटफिट मालूम है? इसमें शाइनी सिल्वर पैंट्स और पोलका डोट्स फुल स्लीवड टॉप शामिल है.
तो सोनम कपूर के इन क्वारंटाइन लुक्स के बारे में आपका क्या कहना है?