कोरोनावायरस से बचने के लिए ज्यादातर लोग लॉकडाउन को फॉलो कर रहे हैं. हालांकि, इस समय घर पर रहने की वजह से स्किन की बेहतर देखभाल की जा सकती है, लेकिन गर्मी दस्तक दे चुकी है. गर्मी में स्किन का ज्यादा ध्यान रखना बेहद जरूरी है. घर पर होने के बावजूद स्किन हाइड्रेट रखना जरूरी माना जाता है. दरअसल, घर में ज्यादा देर रहने के चलते घुटन महसूस होने लगती है ऐसे में स्किन को हाइड्रेट न रख पाने की समस्या बनने लगती है. आज हम आपकी इसी समस्या का समाधान आपको बताने जा रहे हैं. खास बात है कि ये समाधान मार्केट में मौजूद महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि कुछ घरेलू नुस्खे हैं. हम आपको ऐसे पांच घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही स्किन को हाइड्रेट रख सकेंगे.
ये 7 ट्रेंडी हेयरकट और कलर्स बदल देंगे आपका पूरा लुक!
जानें उन पांच घरेलू नुस्खों के बारे में...
1. पानी है जरूरी

अगर आपको घर में रहकर पर्याप्त ऊर्जा चाहिए तो इसके लिए सही मात्रा में पानी का सेवन बेहद जरूरी है. आप जितना ज्यादा पानी पीएंगे उतना ही स्किन को हाइड्रेट रख पाएंगे.
2. मॉइस्चराइजर

अगर आपको लग रहा है कि ठंड के चले जाने के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल बंद कर देना सही है तो ये गलत फैसला हो सकता है. दरअसल, फिलहाल मौसम थोड़ा ठंडा और गर्म का चल रहा है. इसलिए ऐसे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, जो गर्मियों के लिहाज से बनाया गया है. इससे स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए अलावा उससे जुड़ी कई परेशानियों को खत्म करने में मदद मिलेगी.
3. टोनर हैं फायदेमंद

अगर आप गर्मी में स्किन को हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो टोनर इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है. इसके लिए जब भी आप मुंह को फेस वॉश से धोते हैं तो उसके बाद टोनर का इस्तेमाल जरूर करें.
4. फलों का सेवन न भूलें

गर्मी में हेल्दी रहने के लिए फल काफी फायदेमंद होते हैं. जहां इनका जूस आपको अंदर से हेल्दी रखता है तो इनके बने फेस पैक्स बाहर से स्किन को फायदा पहुंचाते हैं. इसलिए गर्मी में तरबूज, केला, अंगूर और अनार जैसे फलों का सेवन लगातार जरूर करें. खास बात है कि इनसे आपको विटामिन ए, सी और बी मिलता है.
Comments5. नेचुरल जेल्स है बेहद जरूरी

ये बात सच है कि जब गर्मी में फेस पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल अजीब लग सकता है. ऐसे में नेचुरल जेल का इस्तेमाल आपकी इस कमी को दूर कर सकता है. हम बात कर रहे हैं एलोवेरा की, जो कई मायनों में स्किन के लिए फायदेमंद है. आप इसमें शहद और कोकोनट ऑयल मिलाकर इसका फेस पैक बना सकते है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा.
फैशन, ब्यूटी, हेल्थ, ट्रैवल, प्रेग्नेंसी, पेरेंटिंग, सेक्स और रिलेशनशिप से जुड़े तमाम अपडेट के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज. आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.
















