वेलेंटाइन डे 2021 के आने में कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में अपने किसी खास को गिफ्ट देने की तैयारियां चल रही हैं. कुछ स्पेशल गिफ्ट को सिलेक्ट करने में कन्फ्यूजन हो सकती है. देखा जाए तो अब कार्ड और बुके देना थोड़ा ओल्ड फैशन हो गया है. आज अगर आप अपने स्पेशल वन को गिफ्ट में ब्यूटी प्रोडक्ट दें तो ये आपके लिए काफी अलग और अनौखा साबित हो सकता है. इतना ही नहीं ब्यूटी प्रोडक्ट गिफ्ट में देकर आप अपने पार्टनर को सरप्राइज भी दे सकती हैं. अब ये कन्फ्यूजन सामने आती है कि गिफ्ट में आखिर कौन से ब्यूटी प्रोडक्ट्स पार्टनर को दिए जाए. ऐसे में हम आपको ऐसे 7 ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें गिफ्ट में देकर आप अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं और वेलेंटाइन डे को खास बना सकते हैं.
वेलेंटाइन डे 2021: इन मेकअप प्रोडक्ट्स से अपनी लुक में लगाएं चार चांद
इन 7 प्रोडक्ट्स को चुनें गिफ्ट के तौर पर
1. Dot & Key Lip Plumping Sleeping Mask
ये एक बेहतरीन लिप मास्क है, जिसे आसानी से एप्लाई किया जा सकता है. इसमें विटामिन सी और शिया बटर मौजूद है, जो स्किन को ग्लो करने में मदद करते हैं.
2. Soulflower Rose Geranium Bath Salt
इस प्रोडक्ट को आप बाथ के लिए इस्तेमाल में लेने के लिए गिफ्ट कर सकते हैं. इसकी खुशबू काफी बेहतरीन है.
3. Mystique Earth Skin Rejuvenation Face Serum
फेस के ग्लो करने में सीरम का यूज करना काफी अच्छा माना जाता है. इस कंपनी का ये सीरम स्किन को साफ करता है और उसे ग्लोइंग बनाता है.
4. Forest Essentials Delicate Facial Cleanser
इस नेचुरल फेस क्लींजर में नीम और चंदन की खूबियां मिली हुई हैं. ये स्किन को क्लीन और फ्रैश फील कराता है. इससे स्किन को ग्लोइंग बनाएं.
5. Neutrogena Hydro Boost Daily Face Moisturizer
इस फेस मॉइश्चराइजर को हाइड्रोक्लोनिक एसिड और यूनिक वाटर जेल फॉर्मूला से बनाया गया है. इससे स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है.
6. Bath and Body Works Super Smooth Body Lotion
आप सिल्की और सॉफ्ट स्किन की तलाश में हैं, तो ये सुपर स्मूथ बॉडी लोशन इसमें आपकी मदद कर सकता है. इसमें शिया बटर, कोकोनट ऑयल और विटामिन ई के गुण मौजूद हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.
7. L'Oreal Paris Revitalift Eye Cream
स्किन के अलावा आंखों की देखभाल भी बेहद जरूरी है, और ये प्रोडक्ट आपकी आंखों के लिए काफी बेस्ट है. इसका क्रीम फॉर्मूला आंखों के आसपास की स्किन को हाइड्रेट रखता है.
अमेजन पर दूसरे प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए यहां क्लिक करें.