Image credit: iStock

होंठों को नमी देंगे ये लिप स्क्रब

Image credit: iStock

गुलाब और दूध

गुलाब की पंखुड़ियों में दूध मिलाकर मिक्‍सी में फेंटें, और पेस्ट बना लें. इसे होंठों पर स्क्रब की तरह लगाएं. 10 मिनट बाद होंठ धो लें.

Image credit: Getty

नारियल तेल और शहद

एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच शहद और दो चम्मच चीनी मिलाकर पेस्ट बनाएं और होंठों पर लगाएं. होंठ सॉफ्ट हो जाएंगे.

Video credit: Getty

बादाम का लिप स्क्रब

बादाम का एक चम्मच तेल लें, फिर इसमें एक चम्मच शहद और दो चम्मच चीनी मिला लें. इस पेस्‍ट को होंठों पर लगाएं.

Image credit: Getty

कॉफी और शहद

एक चम्मच कॉफी पाउडर लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. इस स्क्रब को होंठों पर लगाएं. 10 मिनट बाद होंठों को धो लें.

Image credit: iStock

चॉकलेट लिप स्क्रब

एक चम्मच कोको पाउडर, 3/4 चम्मच शहद, शुगर को मिलाकर पेस्ट बनाएं. अब इसे होंठों पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें.

Image credit: Getty

नींबू का लिप स्क्रब

नींबू होंठों पर ब्लीच का काम करता है. एक कटोरी में चीनी, नींबू का रस और वैसलीन मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर इसे होंठों पर लगाएं.

Image credit: iStock

ब्राउन शुगर और शहद

इसे बनाने के लिए ब्राउन शुगर को शहद में मिलाकर पेस्‍ट बना लें. इसे दो से तीन मिनट के लिए होंठों पर लगाएं.

Image credit: iStock

संतरे के छिलके का लिप स्क्रब

संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर उनका पाउडर बनाएं और फिर इसमें ब्राउन शुगर और बादाम का तेल मिलाकर होंठों पर एक मिनट के लिए लगाएं.

ब्‍यूटी की और खबरों के लिए‍ क्लिक करें